हादसे में राजगढ़ में जाम से बचने के प्रयास में पलटा ट्रक, चालक अस्पताल रेफर
अलवर। जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जहां 16 चक्का ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक अशोक गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल चालक अशोक सवाई माधोपुर जिले के जयसिंहपुर का निवासी है। उसने बताया कि राजगढ़ के पास पहले से एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ था। जाम से निकलने के प्रयास में उसने ट्रक को साइड से निकालने की कोशिश की।
इसी दौरान सामने से अचानक दूसरी बस आ गई। बस को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक को और किनारे लेने की कोशिश की, लेकिन संतुलन बिगड़ने से ट्रक पलट गया।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल चालक को राजगढ़ के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना के बाद कुछ समय तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और यातायात सुचारू कराया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


