More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 1 मई से शुरू होगी जनगणना, प्रथम चरण की तैयारियां...

    अलवर में 1 मई से शुरू होगी जनगणना, प्रथम चरण की तैयारियां पूरी

    जनगणना के तहत मकान सूचीकरण 14 जून तक, स्व-गणना सुविधा 15 मई तक उपलब्ध

    अलवर। राज्य में 16वीं जनगणना के प्रथम चरण की शुरुआत 1 मई 2026 से होने जा रही है। इस चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 1 मई से 14 जून 2026 तक किया जाएगा। साथ ही नागरिकों के लिए स्व-गणना (Self Enumeration) पोर्टल 15 मई 2026 तक खुला रहेगा।

    जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय योगेश डागुर ने बताया कि जनगणना देश के विकास की रूपरेखा तैयार करने वाली एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनगणना को और अधिक आधुनिक एवं सरल बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का उपयोग किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया डिजिटल इंडिया पहल के तहत नागरिकों को स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए वेब पोर्टल 1 मई से 15 मई 2026 तक उपलब्ध रहेगा। स्व-गणना पूरी करने के बाद नागरिकों को एक पहचान संख्या (SE ID) प्राप्त होगी।

    स्व-गणना के बाद 16 मई से 14 जून तक गणनाकर्मी घर-घर जाकर मकानों से संबंधित जानकारी एकत्र करेंगे। इस दौरान नागरिकों को अपनी SE ID गणनाकर्मी को उपलब्ध करानी होगी, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके।

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनगणना के तहत एकत्रित की गई सभी जानकारी जनगणना अधिनियम 1948 के तहत पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नागरिकों से अपील की गई है कि वे सही और सटीक जानकारी प्रदान करें, क्योंकि यही आंकड़े भविष्य की योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास सुविधाओं का आधार बनते हैं।

    जिला प्रशासन ने सभी नागरिकों से इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी निभाने और डिजिटल सुविधा का लाभ उठाने का आग्रह किया है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here