More
    Homeराजस्थानअलवरअक्षय तृतीया पर गौ-सेवा का पुण्य अभियान होगा, जागरूकता संग विक्रय दिवस...

    अक्षय तृतीया पर गौ-सेवा का पुण्य अभियान होगा, जागरूकता संग विक्रय दिवस मनेगा

    अक्षय तृतीया के अवसर पर कंपनी बाग में गौ-सेवा स्टॉल, आमजन से सहभागिता की अपील

    अलवर। सनातन संस्कृति का अत्यंत पवित्र पर्व अक्षय तृतीया इस वर्ष 19 अप्रैल 2026, रविवार को श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाया जाएगा। ‘अक्षय’ का अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो, और मान्यता है कि इस दिन किए गए पुण्य एवं शुभ कार्य अक्षय फल प्रदान करते हैं।

    अक्षय तृतीया का धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इसी दिन भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्म हुआ था। साथ ही मां गंगा का धरती पर अवतरण, महाभारत काल में पांडवों को सूर्य देव द्वारा अक्षय पात्र की प्राप्ति तथा सतयुग की समाप्ति एवं त्रेता युग के प्रारंभ की मान्यता भी इसी तिथि से जुड़ी हुई है।

    इस पावन अवसर पर भारतीय गौवंश एवं गौशालाओं के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राष्ट्रव्यापी गौ-सेवा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में मंडल स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में बस्ती स्तर तक प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर गौ-सेवा जागरूकता स्टॉल लगाए जाएंगे।

    अलवर में मुख्य आयोजन कंपनी बाग के गेट नंबर 1 पर 18 अप्रैल को प्रातः 7:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस दौरान गौ-सेवा से जुड़े उत्पादों का विक्रय भी किया जाएगा, जिससे गौशालाओं के संचालन में सहयोग मिल सके।

    आयोजन समिति ने समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों, सामाजिक संगठनों एवं गौ-भक्तों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर गौ-सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें और पुण्य लाभ अर्जित करें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here