More
    Homeराजस्थानजयपुररामपुरिया से राजभवन तक: एक छोटे से गांव के लाल ने बढ़ाया...

    रामपुरिया से राजभवन तक: एक छोटे से गांव के लाल ने बढ़ाया जैसलमेर का गौरव

    RAS परीक्षा-2024 में रैंक-2 हासिल कर छोटे गांव रामपुरिया का बढ़ाया मान

    जैसलमेर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) द्वारा शनिवार को घोषित RAS परीक्षा-2024 के परिणामों ने सीमावर्ती जैसलमेर जिले को गौरवान्वित कर दिया है। पोकरण विधानसभा क्षेत्र के छोटे से गांव रामपुरिया के प्रतिभाशाली युवा वीरेंद्र चारण ने पूरे प्रदेश में रैंक-2 हासिल कर अपनी कड़ी मेहनत और प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के बाद जिलेभर में खुशी का माहौल है।

    वीरेंद्र की इस सफलता के पीछे उनके पिता जेठदान चारण का अनुशासन और मार्गदर्शन अहम रहा है, जो जैसलमेर पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। एक अनुशासित माहौल में पले-बढ़े वीरेंद्र ने बचपन से ही प्रशासनिक सेवा में जाकर समाज की सेवा करने का सपना देखा और उसे साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।

    उनकी सफलता की कहानी संघर्ष और निरंतरता की मिसाल है। इससे पहले भी वीरेंद्र का चयन तहसीलदार पद पर हो चुका है और वर्तमान में वे प्रशिक्षण ले रहे हैं। बावजूद इसके उन्होंने अपनी तैयारी को जारी रखा और इस बार RAS परीक्षा में प्रदेश के शीर्ष स्थानों में जगह बनाकर नया मुकाम हासिल किया।

    जैसे ही उनके चयन की खबर गांव रामपुरिया और पोकरण क्षेत्र में पहुंची, जश्न का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ खुशी जताई, आतिशबाजी की और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बधाइयां दीं। पूरे गांव में दिवाली जैसा उत्साह देखने को मिला।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि वीरेंद्र की यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती। उनकी यह उपलब्धि रेगिस्तानी क्षेत्र के हजारों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है, जो सीमित साधनों के बावजूद बड़े सपने देखने का साहस रखते हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here