More
    Homeराजस्थानअलवरकठूमर क्षेत्र में जल संचय कार्यों का निरीक्षण, 22 अप्रैल तक पूर्ण...

    कठूमर क्षेत्र में जल संचय कार्यों का निरीक्षण, 22 अप्रैल तक पूर्ण करने के निर्देश

    ग्राम पंचायतों में जल संचय निर्माण कार्यों की समीक्षा, समयसीमा में पूरा करने की सख्त हिदायत

    कठूमर। क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने टीम सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर ‘जल संचय जन भागीदारी’ अभियान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सोंकर, मंगोलाकी, सालवाड़ी कालवाड़ी, रामपुरा पाटन, समूची, डोरौली और बहरामपुर में चिन्हित स्थानों पर कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

    निरीक्षण के बाद खेरली रेल ग्राम पंचायत भवन में क्लस्टर स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में जल संचय अभियान के तहत प्रगतिरत कार्यों—रिचार्ज टॉप, सोख्ता गड्ढा और मैजिक पिट निर्माण—को 22 अप्रैल तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। संबंधित कनिष्ठ तकनीकी सहायकों को इन कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई और स्पष्ट रूप से कहा गया कि निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वामित्व योजना और मनरेगा कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं के लंबित लक्ष्यों को तय समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आमजन को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

    विकास अधिकारी शिवराम मीणा ने कहा कि जल संचय कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, जिससे भविष्य में जल संकट से राहत मिलेगी। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को गंभीरता से कार्य करते हुए समयबद्ध प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

    इस मौके पर अतिरिक्त विकास अधिकारी योगेश टॉक, ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज, ग्राम विकास अधिकारी रामवतार पाठक, मुकेश शर्मा, गिरधर, अमित, दिलीप, रामफल, प्रशासक प्रशांत कुमार, जोरमल जाटव, कनिष्ठ सहायक हंसराज, लाला, रवि, हिना, पिंकी सहित अन्य कार्मिक मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here