More
    Homeराजस्थानबहरोडबानसूर गौशाला में गौ काष्ठ मशीन का शुभारंभ, समिति का सहयोग सराहनीय

    बानसूर गौशाला में गौ काष्ठ मशीन का शुभारंभ, समिति का सहयोग सराहनीय

    अभिसारा समिति के सहयोग से गौ काष्ठ उत्पादन की शुरुआत, संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर

    बानसूर। अभिसारा समिति अलवर द्वारा शनिवार को जीव दया मंडल कार्यक्रमों के अंतर्गत बानसूर स्थित गिरधर दास गौशाला में गौ काष्ठ बनाने की मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पहल का उद्देश्य गोवंश संरक्षण को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सार्थक प्रयास करना है।

    कार्यक्रम में गौशाला अध्यक्ष रजनीश सिंह शेखावत, महेश चंद, दिनेश सिंघल, नमो नारायण जैन, बानसूर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र यादव, हमीरपुर के प्रधानाचार्य शीशराम गुर्जर, सतीश महर्षि, पूर्व प्रधानाचार्य डालचंद यादव सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

    समिति के अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मशीन की स्थापना के लिए अभिसारा समिति द्वारा ₹65,000 का सहयोग प्रदान किया गया है। मशीन के माध्यम से गौ काष्ठ उत्पादन का शुभारंभ समिति के संयोजक विष्णु स्वामी (पूर्व उपनिदेशक, शिक्षा विभाग) द्वारा किया गया।

    विष्णु स्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि गौ माता के गोबर से तैयार होने वाला गौ काष्ठ न केवल पारंपरिक ईंधन का विकल्प है, बल्कि यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। इसके उपयोग से लकड़ी की खपत कम होगी और प्रदूषण नियंत्रण में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने समाज को गौ काष्ठ के अधिकतम उपयोग के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यदि सभी गौशालाओं में इस प्रकार की मशीनें स्थापित की जाएं, तो गोवंश संरक्षण को मजबूती मिलेगी और उनकी उपयोगिता भी बढ़ेगी।

    कार्यक्रम में उपस्थित सभी वक्ताओं ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे समाज और पर्यावरण के लिए उपयोगी कदम बताया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here