राष्ट्रीय स्तर पर संगठन विस्तार की दिशा में कदम, हरियाणा में नियुक्ति घोषित
महेन्द्रगढ़। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा (भारत) द्वारा संगठन विस्तार के तहत हरियाणा में नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार महेन्द्रगढ़ जिले में संदीप जेलदार गुर्जर को जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

संदीप जेलदार गुर्जर, पिता शिवचरण, ग्राम नियामतपुर (नांगल चौधरी), जिला महेन्द्रगढ़ (हरियाणा) के निवासी हैं। उन्हें संगठन में सक्रिय भूमिका और सामाजिक कार्यों में योगदान को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है।महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी और नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष संगठन की विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित में कार्य करेंगे।इस अवसर पर राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी रविन्द्र सिंह गुर्जर एवं हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष देशराज जिंदर गुर्जर ने संदीप जेलदार को शुभकामनाएं दीं और उनसे संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा जताई।संगठन के अनुसार यह कदम समाज में एकता, संगठनात्मक मजबूती और सामाजिक उत्थान की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

