More
    Homeराजस्थानजयपुरऋषभदेव का प्रथम पारणा मनाया,अक्षय तृतीया पर श्रद्धा का संगम

    ऋषभदेव का प्रथम पारणा मनाया,अक्षय तृतीया पर श्रद्धा का संगम

    जयपुर में इक्षु रस वितरण के साथ प्रथम पारणा महोत्सव, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल

    जयपुर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान ऋषभदेव का प्रथम पारणा इक्षु रस के साथ श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया। यह ऐतिहासिक पारणा वैशाख शुक्ल तृतीया को हस्तिनापुर में राजा श्रेयांस के यहां संपन्न हुआ था, जिसकी स्मृति में हर वर्ष यह पर्व मनाया जाता है।

    इसी क्रम में जयपुर में श्री दिगम्बर जैन वात्सल्य ग्रुप एवं पुलक मंच परिवार के संयुक्त तत्वावधान में दिगम्बर जैन मंदिर, महारानी फार्म, गायत्री नगर के बाहर प्रांगण में इक्षु (गन्ने) के रस का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम 19 अप्रैल 2026 को प्रातः 7:00 बजे से 9:30 बजे तक आयोजित हुआ।

    वात्सल्य ग्रुप के अध्यक्ष अनिल टोंग्या ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य भगवान ऋषभदेव के प्रथम पारणा की परंपरा को जीवंत रखना और समाज में सेवा व समर्पण की भावना को बढ़ावा देना है।

    कार्यक्रम का उद्घाटन राजेन्द्र-सुमन सोगानी ने किया। इस अवसर पर वात्सल्य ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष सुरेश-राज लुहाडिया, पुलक मंच परिवार की राष्ट्रीय महामंत्री बीना टोंग्या, अध्यक्षा मंजू सेवा वाली, उपाध्यक्षा विमला जैन, महासचिव रेखा-अनिल झांझरी, उपाध्यक्ष उषा लुहाडिया, अशोक कासलीवाल, कोषाध्यक्ष सुरेश मीनू जैन, सांस्कृतिक सचिव प्रदीप-गुड्डी पाटनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

    इसके अलावा प्रबंध समिति के अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उपाध्यक्ष अरुण शाह, कोषाध्यक्ष राकेश छावड़ा, अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बड़जात्या सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

    कार्यक्रम में लगभग 750 श्रद्धालुओं ने गन्ने के रस का आनंद लिया और अक्षय तृतीया महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया।

    अंत में महासचिव रेखा झांझरी ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here