मानवता के संदेश पर जोर, रक्तदान शिविर में युवाओं की भागीदारी की सराहना
अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने संत निरंकारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में शिरकत कर रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाया। यह शिविर निरंकारी बाबा गुरुवचन सिंह जी महाराज के बलिदान दिवस ‘मानव एकता दिवस’ के अवसर पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में राज्यमंत्री ने रक्तवीरों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, जो जरूरतमंद व्यक्ति को जीवनदान देने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि समाज में सेवा और परोपकार की भावना को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
शर्मा ने युवाओं की भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही है, जो विकसित राष्ट्र के निर्माण में सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा के उद्देश्य से आयोजित रक्तदान शिविर समाज को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करते हैं।
उन्होंने सभी वर्गों के लोगों से अपील की कि वे रक्तदान जैसे पुण्य कार्य में अधिक से अधिक भागीदारी निभाएं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लेकर रक्तदान किया और मानव सेवा का संदेश दिया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


