More
    Homeधर्म-समाजभीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: खेरली में सैकड़ों परिंडे बांधे, पक्षियों...

    भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: खेरली में सैकड़ों परिंडे बांधे, पक्षियों के लिए छलका सेवा भाव

    भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल: खेरली में सैकड़ों परिंडे बांधे, पक्षियों के लिए छलका सेवा भाव

    कठूमर (खेरली): भीषण गर्मी में पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए कस्बे खेरली में शुक्रवार को मानवता का सराहनीय उदाहरण देखने को मिला। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन समिति खेरली एवं विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग अलवर के संयुक्त तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन शिक्षण संस्थान परिसर सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर सैकड़ों परिंडे बांधकर पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था की।
    हर पेड़ पर बंधे परिंडे: समिति के महामंत्री शशिकांत बंसल ने बताया कि कार्यकर्ताओं ने अग्रसेन शिक्षण संस्थान परिसर, मंदिर परिसरों, प्रमुख मार्गों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर पेड़ों में परिंडे बांधकर उनमें नियमित पानी भरवाया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में जल के अभाव में तड़पते पक्षियों के लिए यह पहल मानवता की दिशा में एक बड़ा कदम है।
    “हर नागरिक का दायित्व”: कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की कमी के कारण पक्षियों को काफी परेशानी होती है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक का दायित्व बनता है कि वह अपने घर, दुकान या आसपास पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करे। आमजन से इस अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक स्थानों पर परिंडे लगाने की अपील भी की गई।
    पर्यावरण संरक्षण का संदेश: कार्यक्रम में दोनों संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश दिया।
    ये रहे मौजूद: इस दौरान राजेंद्र मित्तल, गौरव खंडेलवाल, तरेश लोहिया, राजेंद्र अग्रवाल जिंदा, अजीत गोयल, नरेश जैन, सौरभ अग्रवाल सहित अग्रसेन महाविद्यालय का स्टाफ और विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग अलवर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here