More
    Homeराजस्थानजयपुरसांगानेर में ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना, देश की उपलब्धियों...

    सांगानेर में ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण सुना, देश की उपलब्धियों पर प्रधानमंत्री का फोकस

    मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्यक्रम में लिया हिस्सा, ‘मन की बात’ में सकारात्मक बदलावों का उल्लेख

    जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 133वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में इस कार्यक्रम को सुना।

    प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश में हो रहे विभिन्न सकारात्मक बदलावों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम, पवन ऊर्जा, रेगिस्तानी क्षेत्रों में गोडावण संरक्षण, बीटिंग रिट्रीट के म्यूजिक की डिजिटल उपलब्धता, कच्छ के रण में फ्लेमिंगो पक्षियों की उपस्थिति, उत्तर प्रदेश के तराई क्षेत्रों में ‘गज मित्र’ पहल, छत्तीसगढ़ में काले हिरणों के संरक्षण और नॉर्थ-ईस्ट में बांस उद्योग की प्रगति जैसे विषयों पर प्रकाश डाला।

    इसके साथ ही उन्होंने नेशनल आर्काइव्स ऑफ इंडिया के अभिलेखों, यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड में भारतीय बेटियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और डिजिटल जनगणना अभियान का भी जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने देशवासियों को आगामी बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दीं।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे सकारात्मक परिवर्तनों को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। इससे आमजन को विकसित भारत के निर्माण में भागीदारी के लिए प्रेरणा मिलती है।

    कार्यक्रम के दौरान सांसद मदन राठौड़ सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here