More
    Homeराजस्थानजयपुरनितिन नवीन का स्वागत हुआ, पहली बार राजस्थान आगमन पर अभिनंदन

    नितिन नवीन का स्वागत हुआ, पहली बार राजस्थान आगमन पर अभिनंदन

    हवाईअड्डे पर स्वागत कार्यक्रम में मंत्री संजय शर्मा ने किया अभिनंदन

    जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के पहली बार वीरभूमि राजस्थान आगमन पर जयपुर हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

    इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री संजय शर्मा ने पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर नितिन नवीन का हार्दिक अभिनंदन किया। स्वागत के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने उनका अभिनंदन किया।

    कार्यक्रम के दौरान भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपने नेता का स्वागत किया तथा उनके नेतृत्व में संगठन को और मजबूत करने की बात कही।

    नितिन नवीन के इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जिससे राजस्थान में पार्टी की गतिविधियों को नई दिशा मिलने की संभावना जताई जा रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here