जुलूस के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा, अभियान में उठी प्रमुख मांगें
कठूमर। निःस्वार्थ गौ सेवा दल के नेतृत्व में कस्बे में ‘गौ माता सम्मान आह्वान अभियान’ के तहत सोमवार को भव्य जुलूस निकाला गया। डीजे-बाजे और भजन-कीर्तन के साथ निकली इस रैली में बड़ी संख्या में गौसेवक, महिलाएं और युवा शामिल हुए।
जुलूस से पूर्व खाटू श्याम मंदिर परिसर में गौसेवकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें गौ संरक्षण, संवर्धन और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के बाद बैंड-बाजे के साथ निकली रैली में ‘गौ माता का सम्मान, देश का अभिमान’ जैसे नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। गौसेवक हाथों में बैनर और तख्तियां लेकर मुख्य बाजार, बस स्टैंड और प्रमुख मार्गों से होते हुए आमजन को अभियान से जुड़ने का आह्वान करते नजर आए।
रैली एसडीएम कार्यालय कठूमर पहुंची, जहां प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार रमेश खटाना को सौंपा।
ज्ञापन में पांच प्रमुख मांगें रखी गईं, जिनमें गौ माता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने, गौ सेवा के लिए सख्त कानून बनाने, देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गौशालाओं के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराने तथा ग्राम स्तर पर नंदी शालाएं खोलने की मांग शामिल है।
गौ सेवा प्रेमी डॉ. दिगम्बर ने कहा कि सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशु लगातार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं, ऐसे में हर ग्राम पंचायत और शहरी क्षेत्र में गौशालाओं को सुदृढ़ करना आवश्यक है। वक्ताओं ने युवाओं से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
इस दौरान गौ सेवा कमेटी अध्यक्ष दिनेश राजपूत, किसान संघ जिलाध्यक्ष पदम डागुर, खेमचंद शर्मा, नरेंद्र शर्मा, गिरधर हवलदार, तुषार उपाध्याय, अजय प्रजापत, दिनेश चौहान, अविनाश राजपूत, मोहित चौहान, भूपेश चौबे, गोपी चौधरी, अरुण कुमार, प्रिंस, भारत, देव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


