More
    Homeदेशकोलकाता में चुनाव से पहले 510 करोड़ की जब्ती, आयोग की सख्ती...

    कोलकाता में चुनाव से पहले 510 करोड़ की जब्ती, आयोग की सख्ती से बना रिकॉर्ड

    दूसरे चरण के चुनाव से पहले कार्रवाई तेज, जब्ती में पिछला रिकॉर्ड भी पीछे छोड़ा

    कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए चुनावी शोर थम चुका है और 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान होना है। इस बीच भारतीय निर्वाचन आयोग ने सख्ती दिखाते हुए अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए 510.10 करोड़ रुपए की अवैध नकदी, शराब और अन्य सामग्री जब्त की है।

    आयोग द्वारा की गई यह जब्ती पिछले चुनावों के मुकाबले कहीं अधिक है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में कुल 339 करोड़ रुपए की जब्ती हुई थी, जबकि इस बार मतदान से पहले ही यह आंकड़ा 500 करोड़ के पार पहुंच गया है।

    चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि यह सफलता ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत लगातार की जा रही निगरानी और सख्त कार्रवाई का परिणाम है। मुख्य सचिवों, पुलिस महानिदेशकों (DGP) और विभिन्न प्रवर्तन एजेंसियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकों के जरिए चुनाव को प्रलोभन-मुक्त और हिंसा-मुक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मतदान को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए राज्यभर में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। फ्लाइंग स्क्वाड (FST) की 2,728 टीमें तैनात की गई हैं, जो किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर लगभग 100 मिनट के भीतर कार्रवाई कर रही हैं।

    इसके अलावा स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) की 3,142 टीमें लगातार नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही हैं, ताकि अवैध धन, शराब और हथियारों की आवाजाही को रोका जा सके।

    प्रशासन ने 29 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए पूरी तैयारी कर ली है, जिससे मतदाता बिना किसी डर या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here