रामगोपाल खन्ना स्कूल में रिनोवेशन कार्य पूरे, डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने ई-विद्या प्रोजेक्ट के अंतर्गत रामगोपाल खन्ना राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी एवं रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ किया।
इस परियोजना के तहत पीएचडी फाउंडेशन द्वारा विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी सहित विभिन्न सुधार कार्य कराए गए हैं। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और विद्यार्थियों को आधुनिक संसाधनों से जोड़ने के उद्देश्य से जिले में ई-विद्या प्रोजेक्ट संचालित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत पीईईओ स्तर के सरकारी विद्यालयों में चरणबद्ध तरीके से ई-लाइब्रेरी स्थापित की जा रही हैं, जिससे छात्राओं को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके।
छात्राओं से संवाद कर परखा डिजिटल ज्ञान
कार्यक्रम के दौरान जिला कलक्टर ने ई-लाइब्रेरी में अध्ययन कर रही छात्राओं से संवाद कर उनके डिजिटल ज्ञान और शैक्षणिक स्तर का आकलन किया। उन्होंने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में स्थापित यह डिजिटल लाइब्रेरी छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होगी और उन्हें आधुनिक तकनीक के माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश गुप्ता, एडीपीसी मनोज शर्मा एवं विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


