More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में समीक्षा बैठक में शिक्षा गुणवत्ता पर जोर, मिड-डे मील व्यवस्था...

    अलवर में समीक्षा बैठक में शिक्षा गुणवत्ता पर जोर, मिड-डे मील व्यवस्था पर निर्देश

    कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश, योजनाओं की प्रगति पर समीक्षा

    अलवर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला निष्पादन समिति एवं मिड-डे मील योजना की समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर द्वितीय योगेश कुमार डागुर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

    बैठक में एडीएम ने निर्देशित किया कि उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए विद्यार्थियों के लर्निंग आउटकम को बेहतर बनाया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री शिक्षित राजस्थान अभियान के तहत सभी पैरामीटर्स पर प्रगति कर जिले की रैंकिंग सुधारने पर जोर दिया।

    उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को विद्यालयों का नियमित निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही प्रोजेक्ट ई-विद्या के अंतर्गत ई-लाइब्रेरी स्थापना की स्थिति की समीक्षा करते हुए शेष विद्यालयों में जल्द स्थापना सुनिश्चित करने को कहा।

    डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक विद्यालय में ई-मैगजीन और ब्लॉग तैयार कर विद्यार्थियों से रचनात्मक लेखन करवाने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा जर्जर विद्यालयों को चिन्हित कर उन्हें जमींदोज करने की कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।

    मिड-डे मील योजना पर विशेष फोकस

    बैठक में मिड-डे मील योजना की भी समीक्षा की गई। एडीएम ने शिक्षा विभाग अलवर के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए।

    उन्होंने खाद्य सामग्री और दूध की समय पर आपूर्ति, कुक-कम-हेल्पर का समयबद्ध भुगतान तथा खाद्य सामग्री के उचित रखरखाव के निर्देश दिए। साथ ही तय मानकों के अनुसार भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

    बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) महेश मेहता, एडीपीसी मनोज शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक) देवेन्द्र सिंह सहित सभी सीबीईओ और संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here