More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में 50 करोड़ की अनुशंसा से ड्रेनेज सिस्टम को बढ़ावा, जलभराव...

    अलवर में 50 करोड़ की अनुशंसा से ड्रेनेज सिस्टम को बढ़ावा, जलभराव से राहत की तैयारी

    राज्यमंत्री की अनुशंसा पर शहर में नाले-नालियों के निर्माण को मिली मंजूरी

    अलवर। वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा की अनुशंसा पर अलवर शहर में जलभराव की समस्या से राहत दिलाने के लिए 50 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है।

    यह राशि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि से स्वीकृत की गई है, जिसके माध्यम से शहर में ड्रेनेज सिस्टम, नाले और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इस योजना से लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

    राज्यमंत्री संजय शर्मा
    राज्यमंत्री संजय शर्मा

    मुख्यमंत्री की स्वीकृति से विकास कार्यों को गति

    राज्यमंत्री संजय शर्मा ने बताया कि उन्होंने अलवर शहर में जलभराव की समस्या के समाधान के लिए ड्रेनेज सिस्टम सहित आवश्यक निर्माण कार्यों की अनुशंसा की थी, जिस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की।

    उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तथा आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा का आभार व्यक्त किया।

    शहर में जलभराव की समस्या का होगा स्थायी समाधान

    इस परियोजना के तहत शहर में आधुनिक ड्रेनेज सिस्टम विकसित किया जाएगा, जिससे बरसात के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। साथ ही नाले और नालियों के निर्माण से जल निकासी व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here