More
    Homeराजस्थानखैरथलजलदाय विभाग के पंप चालक पर दबंगई का आरोप, भाजपा अध्यक्ष की...

    जलदाय विभाग के पंप चालक पर दबंगई का आरोप, भाजपा अध्यक्ष की शिकायत पर हुआ तबादला

    पंप चालक पर भाजपा मंडल अध्यक्ष से अभद्रता और धमकी देने का आरोप, अधिशासी अभियंता ने कर्मचारी का टपूकड़ा तबादला कर जांच के आदेश दिए

    किशनगढ़ बास। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल की शिकायत के बाद जलदाय विभाग के एक पंप चालक पर कार्रवाई करते हुए उसका तबादला कर दिया गया। कर्मचारी पर अभद्रता, गाली-गलौच और धमकी देने के आरोप लगे हैं। मामले को गंभीर मानते हुए विभागीय अधिकारियों ने जांच के निर्देश भी जारी किए हैं।

    फोन छीनकर अभद्रता करने का आरोप

    भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल ने बताया कि 24 अप्रैल की शाम करीब 5 बजे उन्होंने कर्मचारियों से जुड़ी शिकायत को लेकर कनिष्ठ अभियंता लक्ष्मी सैनी से फोन पर बात की थी। आरोप है कि इसी दौरान पास खड़े पंप चालक गिर्राज प्रसाद सेन ने कनिष्ठ अभियंता से फोन छीन लिया और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी।

    मित्तल के अनुसार, कर्मचारी ने अपने बेटों को भी मौके पर बुला लिया, जिन्होंने अधिकारी के सामने ही अपशब्द कहे और धमकी दी। उस समय पार्षद तेज सिंह सैनी भी मौके पर मौजूद थे। उन्होंने स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन आरोपित कर्मचारी ने धमकी भरे अंदाज में जवाब दिया।

    शिकायत के बाद विभाग ने लिया एक्शन

    घटना के बाद भाजपा मंडल अध्यक्ष ने पूरे मामले की लिखित शिकायत अधिशासी अभियंता को सौंपी। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पंप चालक गिर्राज प्रसाद सेन को किशनगढ़ बास से हटाकर टपूकड़ा स्थानांतरित कर दिया।

    आदेश में स्पष्ट किया गया है कि विभागीय जांच पूरी होने तक कर्मचारी टपूकड़ा में ही ड्यूटी करेगा।

    पूरे मामले की जांच के निर्देश

    विभागीय अधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के सामने अनुशासनहीनता किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए गए हैं और दोषी पाए जाने पर आगे भी कार्रवाई की जा सकती है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here