More
    Homeराजस्थानअलवरग्राम रथ अभियान में भपंग वादन की शानदार प्रस्तुति, ग्रामीणों को किया...

    ग्राम रथ अभियान में भपंग वादन की शानदार प्रस्तुति, ग्रामीणों को किया जागरूक

    अलवर में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित संध्या चौपाल में अंतरराष्ट्रीय भपंग वादन ग्रुप और लोक कलाकारों ने विकास योजनाओं पर आकर्षक प्रस्तुतियां दीं

    अलवर। ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट-2026 ‘ग्राम-2026’ के प्रचार-प्रसार के तहत संचालित किए जा रहे ‘ग्राम रथ अभियान’ में लोक संस्कृति और विकास योजनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला। विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित संध्या चौपाल कार्यक्रमों में अंतरराष्ट्रीय भपंग वादन ग्रुप और स्थानीय लोक कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर ग्रामीणों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

    डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि ग्राम रथ अभियान के अंतिम पड़ाव स्थलों पर आयोजित संध्या चौपाल में कलाकारों ने पारंपरिक लोकगीतों और भपंग वादन के माध्यम से विकास योजनाओं का संदेश ग्रामीणों तक पहुंचाया।

    रात्रि पड़ाव स्थल बगड़मेव के अटल सेवा केंद्र में गफरूदीन मेवाती ने प्रस्तुति दी।

    ग्राम पंचायत भवन द्वारापुर में जाकिर खान ने भपंग वादन से दर्शकों को आकर्षित किया।

    ग्राम पंचायत भवन बुर्जा में शाहरूख खान ने लोकगीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

    राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भजेडा में युसुफ खान ने विकास योजनाओं पर आधारित प्रस्तुति दी।

    ग्राम पंचायत भवन तुसारी में तोफान सिंह बड़गुर्जर ने पारंपरिक लोक कला का प्रदर्शन किया।

    कार्यक्रमों के दौरान कलाकारों ने भपंग वादन, लोकगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए ग्रामीणों को सरकारी विकास योजनाओं की जानकारी दी। संध्या चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही और लोगों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।

    ग्राम रथों के पड़ाव स्थलों पर स्थानीय लोक कलाकारों ने भी विकास योजनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रमों में लोक संस्कृति, परंपरा और जनजागरूकता का अनूठा मेल देखने को मिला।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here