More
    Homeराजस्थानअलवरखेरली में सेवा पहल: भीषण गर्मी में परिंडे लगाकर मूक जीवों की...

    खेरली में सेवा पहल: भीषण गर्मी में परिंडे लगाकर मूक जीवों की प्यास बुझाने का संकल्प

    गर्मी में सेवा अभियान: परिंडे लगाकर पक्षियों के लिए जल सेवा का संकल्प

    खेरली। भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए महिला वैश्य महासम्मेलन शाखा खेरली की महिलाओं ने मूक जीवों और पक्षियों के लिए जल सेवा अभियान की शुरुआत की है। संगठन की पदाधिकारियों ने कस्बे के विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाकर उनमें नियमित पानी भरने का संकल्प लिया।

    शाखा अध्यक्ष सोनिया मोदी ने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षी और अन्य जीव पानी के लिए भटकते हैं, ऐसे में उनकी प्यास बुझाना हम सभी का नैतिक दायित्व है। उन्होंने बताया कि संगठन की सदस्य अपने घरों और आसपास के सार्वजनिक स्थानों पर परिंडे लगाकर रोजाना पानी भरेंगी।

    महामंत्री सुषमा खंडेलवाल ने कहा कि “जल ही जीवन है” और एक छोटी सी पहल भी किसी जीव के लिए जीवनदायी साबित हो सकती है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे अपने घर की छत, बालकनी या आंगन में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था अवश्य करें।

    इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सीमा सर्राफ, प्रचार मंत्री मधु गोयल, उपाध्यक्ष कल्पना खूंटेटा, अनिता गोयल, संगठन मंत्री सीमा भूसर, निधि मोदी, सारिका और श्वेता सहित संगठन की कई पदाधिकारी उपस्थित रहीं। सभी ने मिलकर कस्बे में विभिन्न स्थानों पर परिंडे लगाए और उनमें पानी भरा।

    महिला वैश्य महासम्मेलन की इस पहल की क्षेत्र में व्यापक सराहना हो रही है। संगठन ने निर्णय लिया है कि यह जल सेवा अभियान पूरे ग्रीष्मकाल में निरंतर जारी रहेगा, जिससे अधिक से अधिक मूक जीवों और पक्षियों को राहत मिल सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here