ग्राम रथ अभियान के तहत 30 अप्रैल व 1 मई को योजनाओं का व्यापक प्रचार
अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिले में कृषकों, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए ‘ग्राम रथ अभियान’ चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 30 अप्रैल एवं 1 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इस अभियान के जरिए 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।
30 अप्रैल को ग्राम रथ निम्न क्षेत्रों में पहुंचकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार करेंगे—
- रामगढ़ विधानसभा: नंगली बामनीखेड़ा, मस्ताबाद, खोह, खालसा नगर, बांघोली
- थानागाजी विधानसभा: गढ़बसेई, नांगलबानी, अंगारी, गुड़ा चुरानी
- अलवर ग्रामीण: कैरवाजाट, खेड़ली सैयद, नैथला, निठारी, चौमू, कालीपहाड़ी, बडेर, भड़कोल
- राजगढ़-लक्ष्मणगढ़: भूलेरी, सालोली, जामडोली, डेरा, सैथल
- कठूमर विधानसभा: मसारी, अरूवा, खेड़ली तर्फ रेला, गारू, दारोदा
इसी प्रकार 1 मई को ग्राम रथ निम्न पंचायतों में पहुंचेगा—
- रामगढ़ विधानसभा: अलावड़ा, मिलकपुर, ललावंडी, सैंथली, नयाबास, बगड़ राजपूत, नंगली मेघा, मूनपुर
- थानागाजी विधानसभा: जोधावास, मेजोड़, डेरा, बामनवास चौगान
- अलवर ग्रामीण: हल्दीना, कैरवाड़ा, लीली, ढाकपुरी, खरखड़ा, बिलंदी, जमालपुर
- राजगढ़-लक्ष्मणगढ़: लादिया, कीलपुरखेड़ा, डगडगा, भजेडा, मूंडिया
- कठूमर विधानसभा: सौंखरी, मक्खन का नंगला, सौंखर, सहजपुरा, डोरोली
ग्राम रथों में एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुतियों के जरिए कृषि, पशुपालन और अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया जाएगा।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की योजनाओं की जानकारी गांव-गांव तक पहुंचे और पात्र व्यक्ति इनका लाभ उठा सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


