More
    Homeराजस्थानखैरथलभिवाड़ी में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे

    भिवाड़ी में गैस सिलेंडर विस्फोट, एक ही परिवार के 7 लोग झुलसे

    गैस रिसाव के बाद सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। एक ही परिवार के 7 लोग गंभीर रूप से झुलस गए

    भिवाड़ी। सातन गांव में गुरुवार को गैस सिलेंडर विस्फोट का बड़ा हादसा हो गया। गैस रिसाव के चलते हुए जोरदार धमाके के बाद घर में आग फैल गई, जिससे एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

    जानकारी के अनुसार, हादसे के समय परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद थे। अचानक गैस रिसाव के बाद सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ और कुछ ही पलों में आग पूरे घर में फैल गई। धमाका इतना तेज था कि आसपास के लोग भी दहशत में आ गए।

    हादसे में झुलसे लोगों की पहचान इस प्रकार हुई है:

    • नैम सिंह (40 वर्ष)
    • ममता (35 वर्ष)
    • काजल (17 वर्ष)
    • किशनवती (15 वर्ष)
    • पंकज (7 वर्ष)
    • छगन (4 वर्ष)
    • वीरेश (40 वर्ष)

    स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

    सभी घायलों को तत्काल अलवर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और जरूरत पड़ने पर उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया जा सकता है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में गैस रिसाव को हादसे का कारण माना जा रहा है।

    प्रशासन ने लोगों से गैस सिलेंडर और पाइपलाइन की नियमित जांच कराने की अपील की है। अधिकारियों ने कहा कि गैस की गंध महसूस होने पर तुरंत सतर्क होकर सुरक्षा उपाय अपनाने चाहिए, ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here