More
    Homeधर्म-समाजगोपाष्टमी पर गाय से जुड़ा ये उपाय बदल देगा भाग्य

    गोपाष्टमी पर गाय से जुड़ा ये उपाय बदल देगा भाग्य

    कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्ठमी तिथि को गोपाष्टमी का महापर्व मनाया जाता है. इस दिन शास्त्रों में गायों के पूजा का विधान है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, गौमाता में 33 कोटि देवी-देवता विराजमान हैं. यही वजह है कि सनातन धर्म में इनके पूजन का विशेष महत्व है. गो माता की पूजा से सभी तरह के पाप कट जाते हैं. गोपाष्टमी के दिन कुछ खास उपाय किए जाएं तो इससे आपकी किस्मत भी खुल सकती है. काशी के ज्योतिषचार्य स्वामी कन्हैया महाराज लोकल 18 से बताते हैं कि इस साल गोपाष्टमी का पर्व 17 नवंबर को मनाया जाएगा. इस दिन गौशालाओं में गाय और बछड़ों को नहला धुलाकर उन्हें नया वस्त्र पहनाते हैं. फिर उनकी पूजा आराधना की जाती है. धार्मिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को ही भगवान श्री कृष्ण पहली बार गायों को चराना शुरू किया था. तब से इस दिन गो माता की पूजा-आराधना करने की परंपरा चलती आ रही है.

    करें ये उपाय
    स्वामी कन्हैया महाराज ने बताया कि गोपाष्टमी के दिन जो व्यक्ति गौशाला में जाकर गो माता की सेवा करता है और उन्हें गुड़, हरी घास खिलाता है, इससे गो माता प्रसन्न होती हैं और मनुष्य के हर कष्ट दूर होते हैं. आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है. इस दिन गौशाला में जाकर अगर आप वहां की मिट्टी का तिलक माथे पर लगाते हैं तो इससे माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव बना रहता है. घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है. इस दिन गोदान करने पर सात जन्मों के पाप कट जाते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है.

    ऐसे करें पूजा
    स्वामी कन्हैया महाराज बताते हैं कि गोपाष्टमी के दिन सुबह उठकर नहाकर साफ सुधरे वस्त्र धारण करें. इसके बाद गौशाला में जाकर गाय या बछड़े को स्नान कराना चाहिए. फिर उन्हें नया वस्त्र अर्पित करें. इसके बाद गायों को चावल, चारा, पानी, फूल, रोली, मिठाई, अगरबत्ती और गुड़ अर्पित कर उनकी आरती उतारनी चाहिए. इस दिन भक्त गो माता को खीर-पूड़ी का भोग भी लगा सकते हैं.

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here