खैरथल-तिजारा जिले में विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 ने नई संगठनात्मक नियुक्तियां की हैं
खैरथल-तिजारा। विप्र फाउंडेशन राजस्थान जोन-1 के खैरथल-तिजारा जिले में दो महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मेन्द्र शर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार भिवाड़ी निवासी भूदेव शर्मा को दोबारा जिला अध्यक्ष और संजय कौशिक को जिला संगठन महामंत्री नियुक्त किया गया है।

भूदेव शर्मा को खैरथल-तिजारा जिले का जिला अध्यक्ष बनाया गया है। यह नियुक्ति जोन-1 के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट राजेश करनल की अनुशंसा पर प्रभारी विनोद अमन और सतीश शर्मा के अनुमोदन से की गई। भूदेव शर्मा का कार्यकाल वर्ष 2026 से 2028 तक रहेगा।
संजय कौशिक को भी दोबारा जिला संगठन महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नियुक्ति के बाद उन्होंने संगठन के प्रति पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने की बात कही। संजय कौशिक ने कहा, “मैं विप्र फाउंडेशन के लिए पूरी मेहनत और लगन से कार्य करूंगा तथा संगठन को और मजबूत बनाने का प्रयास करूंगा।”
नई नियुक्तियों के बाद विप्र फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं और समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष भूदेव शर्मा को 15 दिनों के भीतर नई कार्यकारिणी गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विप्र फाउंडेशन समय-समय पर समाज हित में विभिन्न गतिविधियां संचालित करता है, जो समाज के उत्थान और प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

