More
    Homeराजस्थानजयपुरजिला कलक्टर ने किया जे.के. लोन बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

    जिला कलक्टर ने किया जे.के. लोन बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण

    जयपुर। राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील है एवं उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध भी है। जिला कलक्टर संदेश नायक द्वारा जयपुर स्थित जे.के. लोन बाल चिकित्सालय का गुरूवार को औचक निरीक्षण किया गया। यह चिकित्सालय जयपुर का एक प्रमुख एवं बड़ा बाल चिकित्सालय है, जहां बड़ी संख्या में बच्चों का उपचार किया जाता है।

    निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों— एन.आई.सी.यू., आईपीडी, ओपीडी एवं वार्डों का अवलोकन किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रयोगशाला की व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की। उन्होंने उपचाराधीन बच्चों के परिजनों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

    निरीक्षण में जिला कलक्टर ने पाया कि चिकित्सालय में चिकित्सकीय सेवाएं नियमित रूप से प्रदान की जा रही हैं, हालांकि कुछ व्यवस्थाओं में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तायुक्त उपचार सुनिश्चित करने, साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को आर सुदृढ़ करने, आवश्यक दवाइयों-उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं परिजनों को बेहतर सुविधा एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के निर्देश, संबंधित अधिकारियों को दिए ।

    कलक्टर द्वारा चिकित्सालय प्रशासन को यह भी निर्देशित किया गया कि बच्चों के उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए तथा सभी व्यवस्थाओं की नियमित मॉनीटरिंग की जाए।

    निरीक्षण के दौरान प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here