More
    Homeदेशरेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस से खाते...

    रेलवे कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 78 दिनों के बोनस से खाते में आएंगे पैसे

    भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए स्लीपर बस से सफर कर रही एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से लगभग 2 करोड़ रुपये मूल्य की प्रतिबंधित ड्रग्स बरामद की गई है।

    आईएसबीटी पर डीआरआई की दबिश

    डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) को पुख्ता इनपुट मिला था कि एक महिला स्लीपर बस के जरिए दिल्ली से बेंगलुरु जा रही है और उसके पास पार्टी ड्रग्स के रूप में इस्तेमाल होने वाली प्रतिबंधित एम्फेटामाइन की भारी खेप है। इसी सूचना के आधार पर बुधवार तड़के भोपाल के आईएसबीटी परिसर में कार्रवाई की गई। बस के रुकते ही टीम ने उसे घेर लिया और सामान समेत नीचे उतारकर तलाशी ली।

    पर्स और बैग की सीक्रेट जेब से बरामद हुई ड्रग्स

    तलाशी के दौरान आरोपी महिला के पास से कुल 2.604 किलो एम्फेटामाइन ड्रग्स बरामद हुई। महिला ने इस अवैध सामग्री को बहुत ही शातिर तरीके से अपने बैग और पर्स के भीतर अस्तर के बीच बनाई गई गुप्त जेबों में छिपा रखा था। बड़े बैग की कैविटी से सिल्वर रंग के प्लास्टिक पैकेट में 1885 ग्राम और हैंडबैग की कैविटी से 719 ग्राम ड्रग्स मिली।

    एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

    जांच टीम ने जब बरामद पदार्थ की फील्ड टेस्टिंग की, तो उसमें एम्फेटामाइन होने की पुष्टि हुई। इसके बाद आरोपी महिला को एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act 1985) के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार कर लिया गया। डीआरआई अब दिल्ली के सप्लायर सिंडिकेट और बेंगलुरु में इस खेप को रिसीव करने वाले मुख्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here