More
    Homeराज्ययूपीऑनलाइन ट्रेडिंग- मुनाफे का लालच पड़ा भारी, गंवाए ₹13 लाख

    ऑनलाइन ट्रेडिंग- मुनाफे का लालच पड़ा भारी, गंवाए ₹13 लाख

    वाराणसी: ऑनलाइन निवेश के नाम पर महिला से 13 लाख की लूट

    वाराणसी। शहर की शारदा विहार कॉलोनी (मीरापुर बसही) में रहने वाली स्वाति सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि एक अनजान व्यक्ति ने उनसे संपर्क कर ऑनलाइन ट्रेडिंग में पैसे लगाकर बड़ा लाभ कमाने का लालच दिया था।

    ठगों की बातों में आकर पीड़िता ने अलग-अलग तारीखों में कुल चार किस्तों में 13 लाख 10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब 20 अप्रैल को स्वाति ने अपनी जमा राशि निकालनी चाही। उस समय संबंधित कंपनी ने निवेश के पैसों का भुगतान करने से साफ मना कर दिया और नए-नए नियमों का बहाना बनाने लगे।

    मामले की जानकारी मिलते ही पीड़िता ने साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई। थाना प्रभारी अजीत कुमार वर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस साइबर माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here