More
    Homeतिजारा विधायक बालकनाथ योगी ने की जनसुनवाई, बुद्ध पूर्णिमा पर दिया शांति...

    तिजारा विधायक बालकनाथ योगी ने की जनसुनवाई, बुद्ध पूर्णिमा पर दिया शांति और करुणा का संदेश


    तिजारा : भिवाड़ी-टपूकड़ा समेत विभिन्न स्थानों पर सुनी आमजन की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

    तिजारा। तिजारा विधायक महंत श्री बालकनाथ योगी ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

    जनसुनवाई कार्यक्रम भिवाड़ी रीको गेस्ट हाउस, टपूकड़ा स्थित बाबा नृसिंह दास आश्रम तथा तिजारा के बाबा मस्तनाथ जनसेवनम् भवन में आयोजित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिन पर उन्होंने अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। साथ ही पिछली जनसुनवाई में आई समस्याओं की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

    इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर अधिकारियों के साथ नियमित रूप से चर्चा कर समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।

    बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का जीवन प्रेम, करुणा और शांति का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि “अप्पो दीपो भवः” के सिद्धांत को अपनाकर प्रत्येक व्यक्ति को आत्मनिर्भर और कर्मशील बनने का प्रयास करना चाहिए।

    विधायक ने कहा कि आज भारत विश्व पटल पर शांति और विकास का संदेश दे रहा है, जिसका श्रेय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व को जाता है। उन्होंने यह भी कहा कि जो देश भगवान बुद्ध के सिद्धांतों को नहीं अपनाते, वे आज भी संघर्ष और युद्ध में उलझे हुए हैं।

    उन्होंने सभी लोगों से आह्वान किया कि बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रेम, दया और करुणा के भाव को अपने जीवन में उतारते हुए मानव सेवा का संकल्प लें।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here