More
    Homeराजस्थानअलवरसार्वजनिक भूमि से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    सार्वजनिक भूमि से हटाया अतिक्रमण, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

    कठूमर में अभियान चला, नांगली भवाना की खलिहान भूमि को कराया मुक्त

    कठूमर। अलवर जिले के कठूमर  क्षेत्र में प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम नांगली भवाना में सार्वजनिक उपयोग की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। तहसीलदार भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने गुरुवार को अभियान चलाकर गैर मुमकिन खलिहान भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाया।

    कार्यालय तहसीलदार एवं कार्यपालक मजिस्ट्रेट कठूमर द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ग्राम नांगली भवाना स्थित आराजी संख्या 156 का कुल रकबा 0.53 हेक्टेयर है। इसमें से लगभग 0.14 हेक्टेयर भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर कब्जा किया गया था। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, नायब तहसीलदार भनोकर, खेड़ली, भू-अभिलेख निरीक्षक तथा पटवारियों की टीम मौके पर मौजूद रही।

    प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उक्त भूमि की श्रेणी गैर मुमकिन खलिहान दर्ज है, जिस पर 32 अतिक्रमियों ने पक्की दीवारें बनाकर तथा ईंधन और लकड़ी डालकर कब्जा कर रखा था। कार्रवाई के दौरान जेसीबी मशीन और श्रमिकों की सहायता से सभी अवैध निर्माण हटाए गए और भूमि को पूरी तरह साफ कराया गया।

    कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था भी बनाए रखी गई ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो। प्रशासन की इस कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों में भी चर्चा बनी रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

    तहसीलदार भानुप्रताप सिंह ने कहा कि खलिहान भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराकर आमजन के उपयोग के लिए सुरक्षित कर दिया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में भी सरकारी और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here