More
    Homeराजस्थानअलवरआबादी क्षेत्र से इको वैन चोरी, बदमाश बाइक छोड़कर हुए फरार

    आबादी क्षेत्र से इको वैन चोरी, बदमाश बाइक छोड़कर हुए फरार

    अलवर में वाहन चोरों के बुलंद हौसले, पहले भी चोरी हो चुकी है यही वैन

    अलवर। वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला शहर के दिल्ली दरवाजा क्षेत्र से सामने आया है, जहां आबादी वाले इलाके से एक इको मारूति वैन चोरी हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और पुलिस जांच में जुट गई है।

    जानकारी के अनुसार दिल्ली दरवाजा स्थित विकास पथ पर राजस्थान के पूर्व नि:शक्तजन आयुक्त खिल्लीमल जैन के निवास के सामने बच्चू सिंह जैन के घर के बाहर खड़ी इको मारूति वैन देर रात चोरी हो गई। वाहन मालिक बच्चू सिंह जैन को घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय लगी जब उन्होंने घर के बाहर खड़ी गाड़ी को गायब पाया।

    चोरी हुई वैन का नंबर आरजे-02 सीई-6560 बताया गया है। घटना की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी गई। इसके बाद परिवारजनों और स्थानीय लोगों ने आसपास तलाश शुरू की तो घर के समीप एक संदिग्ध बाइक खड़ी मिली। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस थाना अलवर पुलिस को दी गई।

    पुलिस ने जांच के दौरान बताया कि उक्त बाइक की चोरी की रिपोर्ट एक दिन पहले ही कोतवाली थाने में दर्ज कराई गई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि बदमाश चोरी की बाइक पर आए और उसे मौके पर छोड़कर इको वैन लेकर फरार हो गए।

    इस मामले का एक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि यही इको वैन पहले भी चोरी हो चुकी है। जानकारी के अनुसार 6 जून 2024 को भी यह वाहन चोरी हो गया था। उस समय पुलिस ने हरियाणा के पुन्हाना क्षेत्र से तीन दिन बाद वाहन बरामद कर लिया था और 18 जून 2024 को वाहन मालिक को सुपुर्द कर दिया गया था। अब एक बार फिर उसी वाहन की चोरी होने से क्षेत्र के लोगों में चिंता बढ़ गई है।

    पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और वाहन चोरों की तलाश में जुटी हुई है। लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here