More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर की ऋत्विका गोयल ने NEET (UG) 2025 में हासिल की शानदार...

    अलवर की ऋत्विका गोयल ने NEET (UG) 2025 में हासिल की शानदार सफलता

    8694 ऑल इंडिया रैंक और 878 कैटेगरी रैंक के साथ जिले का नाम किया रोशन

    अलवर।
    अलवर शहर की विजय नगर निवासी ऋत्विका गोयल ने NEET (UG) 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया में 8694वीं रैंक और कैटेगरी में 878वीं रैंक प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

    ऋत्विका ने यह सफलता प्रथम प्रयास में ही हासिल की है। उन्होंने 12वीं कक्षा की पढ़ाई के साथ-साथ कोटा में रहकर NEET की तैयारी की और उत्कृष्ट परिणाम हासिल किया।

    ऋत्विका के पिता नवीन गोयल, एक मेडिकल स्टोर संचालक हैं, जबकि उनकी माता प्रीति गोयल एक गृहिणी हैं। परिवार ने बेटी की सफलता पर गर्व जताते हुए उसे उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

    परिवार और गुरुजनों को दिया श्रेय

    अपनी सफलता के पीछे का राज बताते हुए ऋत्विका ने कहा कि यह सब परिवार के सहयोग, मार्गदर्शन और गुरुजनों की प्रेरणा से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि संकल्प, अनुशासन और निरंतर अभ्यास ही सफलता की कुंजी है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here