More
    Homeराजस्थानअलवरदिल्ली में न्यायिक अधिकारी की मौत से मचा हड़कंप, विवाद बना वजह

    दिल्ली में न्यायिक अधिकारी की मौत से मचा हड़कंप, विवाद बना वजह

    न्यायिक अधिकारी से जुड़े मामले में मौत के पीछे पारिवारिक विवाद की आशंका

    अलवर। जिले से जुड़े एक न्यायिक अधिकारी की दिल्ली में आत्महत्या का मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल है। मृतक की पहचान अमन कुमार शर्मा के रूप में हुई है, जिन्होंने शनिवार दोपहर अपने आवास पर यह कदम उठाया।

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना के पीछे पारिवारिक विवाद को कारण माना जा रहा है। मृतक के पिता प्रेम शर्मा ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को उसकी पत्नी द्वारा लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि घर का माहौल लंबे समय से तनावपूर्ण बना हुआ था, जिससे अमन मानसिक दबाव में थे।

    पिता के अनुसार, घटना वाले दिन भी पति-पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान अमन कुमार शर्मा ने खुद को बाथरूम में बंद कर लिया। उन्होंने कई बार बहू से बेटे से बात कराने की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। कुछ ही देर बाद घटना की सूचना मिली।

    प्रेम शर्मा ने भावुक होकर कहा कि यदि उन्हें उस समय बेटे से बात करने का अवसर मिल जाता, तो शायद हालात कुछ और होते। उन्होंने बताया कि परिवार में शांति के लिए वे अक्सर बांके बिहारी मंदिर जाते थे और हाल ही में दर्शन कर लौटे थे, लेकिन उन्हें अंदेशा नहीं था कि यह मुलाकात अंतिम साबित होगी।

    घटना के बाद अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। जवान बेटे को मुखाग्नि देने के बाद पिता खुद को संभाल नहीं पाए और दूर खड़े होकर फूट-फूटकर रोते नजर आए। इस दुखद घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

    फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here