More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में ग्राम रथ अभियान से बढ़ी जागरूकता, योजनाओं का मिल रहा...

    अलवर में ग्राम रथ अभियान से बढ़ी जागरूकता, योजनाओं का मिल रहा लाभ

    ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम रथ अभियान के जरिए योजनाओं की जानकारी हो रही आसान

    अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान ग्रामीणों के लिए लाभकारी साबित हो रहा है। इस अभियान के तहत एलईडी स्क्रीन से लैस ग्राम रथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं।

    अभियान के माध्यम से 13 विभागों—कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य, सहकारिता, सिंचाई, उद्योग, ऊर्जा, राजस्व, पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास—की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। साथ ही प्रचार सामग्री भी वितरित की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ लेने में सुविधा हो रही है।

    जिले की अलवर ग्रामीण, रामगढ़, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़, कठूमर और थानागाजी विधानसभा क्षेत्रों में यह अभियान सक्रिय रूप से चलाया जा रहा है। ग्राम रथ के गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है और वे अपने अनुभव साझा कर अन्य लोगों को भी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

    अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना और आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है। एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑडियो-वीडियो प्रस्तुति देकर योजनाओं को सरल भाषा में समझाया जा रहा है।

    इसके साथ ही ग्राम रथों में सुझाव पेटिका की व्यवस्था भी की गई है, जिसके माध्यम से ग्रामीण योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ से संबंधित अपने सुझाव और फीडबैक सरकार तक पहुंचा रहे हैं। इससे योजनाओं में सुधार और बेहतर क्रियान्वयन की दिशा में भी मदद मिल रही है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here