ग्राम रथ अभियान में आवास योजना के लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव
अलवर। राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्राम रथ अभियान के दौरान अलवर जिले की रैणी तहसील के सालोली और जामडोली ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला। यहां लाभार्थियों ने अपने जीवन में आए बदलाव की प्रेरणादायक कहानी साझा की।

लाभार्थी महेश चंद जांगिड एवं उनकी पत्नी मगनी देवी ने बताया कि वे कई वर्षों से कच्चे छप्पर वाले घर में रह रहे थे, जहां सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्हें पक्का मकान बनाने की स्वीकृति मिली, जिससे उनका वर्षों पुराना सपना साकार हुआ। योजना के अंतर्गत मिले सहयोग से उनका घर मजबूत और सुरक्षित बन सका।

महेश चंद जांगिड ने कहा कि अब उनके परिवार को मौसम की मार से राहत मिल गई है और बरसात के दिनों में भी बिना किसी चिंता के सुरक्षित जीवन जी पा रहे हैं। पक्का आवास बनने से उनके जीवन स्तर में भी सुधार आया है।
इस अवसर पर लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि इस योजना ने उनके जीवन में नया सवेरा लाया है।
ग्राम रथ अभियान के माध्यम से अन्य ग्रामीणों को भी इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग सरकारी योजनाओं से जुड़ सकें।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

