More
    Homeराज्यछत्तीसगढ़जिले में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” बीएनआई क्रिस्टल्स चैप्टर का...

    जिले में 4 मई को “व्यापारियों का महाकुंभ” बीएनआई क्रिस्टल्स चैप्टर का भव्य शुभारंभ

    कोरबा व्यवसाय को रेफरल के माध्यम से बढ़ाने वाली विश्व की अग्रणी संस्था बीएनआई (बिज़नेस नेटवर्क इंटरनेशनल) वर्तमान में 76 देशों में सक्रिय है और भारत के लगभग 141 शहरों में सफलतापूर्वक कार्य कर रही है। कोरबा में पिछले सवा साल से बीएनआई नाम से यह संस्था सफलता पूर्वक संचालित हो रही है। बीएनआई बिलेनियल्स अब बीएनआई क्रिस्टल्स के नाम से एक नई संस्था लॉन्च करने जा रही है।
            इसी सफलता को आगे बढ़ाते हुए अब कोरबा में एक नए चैप्टर बीएनआई क्रिस्टल्स का शुभारंभ किया जा रहा है। इस नए चैप्टर का उद्घाटन समारोह 4 मई को जश्न रिसॉर्ट, कोरबा में आयोजित होगा।
    बीएनआई क्रिस्टल्स के पदाधिकारी में प्रेसिडेंट: रोहित असरानी, वाइस प्रेसिडेंट: पंकज अग्रवाल, सेक्रेटरी: धनराज रमानी शामिल हैं।
            यह नया चैप्टर लगभग 50 सदस्यों के साथ अपनी शुरुआत कर रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में नागपुर, रायपुर, बिलासपुर और रायगढ़ सहित विभिन्न शहरों से कई प्रतिष्ठित व्यवसायी शामिल होंगे।
    यह आयोजन व्यवसायियों के लिए एक “महाकुंभ” के समान होगा, जहां उन्हें नए संपर्क (नेटवर्किंग) बनाने, व्यापार के नए अवसर खोजने और अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के नए रास्ते मिलेंगे।
    उल्लेखनीय है कि बीएनआई बिलेनियल्स चैप्टर ने पिछले वर्ष लगभग 60 करोड़ रुपये का व्यवसाय उत्पन्न किया है। जिस प्रकार बीएनआई बिलेनियल्स ने कोरबा में सफलता हासिल की है, उसी तरह बीएनआई क्रिस्टल्स से भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here