More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में ग्राम रथ अभियान, गांवों में योजनाओं का प्रचार

    अलवर में ग्राम रथ अभियान, गांवों में योजनाओं का प्रचार

    ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान, 5 मई को पांच विधानसभा में पहुंचेगा रथ

    अलवर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार अलवर जिले में कृषकों, पशुपालकों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने के लिए ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत 5 मई को जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामीण अंचलों में एलईडी मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से 13 विभागों की महत्वपूर्ण योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे इनका लाभ उठा सकें।

    तय कार्यक्रम में अभियान, विभिन्न पंचायतों में पहुंचेगा रथ

    5 मई को रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तालड़ा, खरसनकी, भैसड़ावत, सैमलाखुर्द, डोंगड़ी, बड़बरा एवं बारोली में ग्राम रथ पहुंचेगा। वहीं थानागाजी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत गुर्जरों का गुवाड़ा, प्रतापगढ़, माधोगढ़ और लालपुरा में भी प्रचार किया जाएगा।

    अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नंगला रायसीस, सिरमौली, जहारखेड़ा, कारोली और सैंथली में भी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

    पंचायतों में अभियान, ग्रामीणों को मिलेगी जानकारी

    इसी क्रम में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोहरा चौहान, कानेटी, झाकड़ा, बहड़को कलां और गढ़ीसवाईराम में तथा कठूमर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अडोली, जांगरू उकसी, रिजवास संतोकपुर, खोह और नाहरखोहरा में ग्राम रथों के माध्यम से योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

    प्रशासन का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को सरकार की योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित किया जा सके।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here