ग्रामीण जागरूकता अभियान में उदाहरण, योजना से खुशहाली का संदेश
अलवर। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे ग्राम रथ अभियान के तहत किसानों और ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में अलवर जिले में गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना से लाभांवित किसान बिजेन्द्र की सफलता की कहानी सामने आई है, जिससे अन्य किसानों को भी प्रेरणा मिल रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों को योजनाओं का लाभ पहुंचाकर उनके जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में कार्य कर रही है। 28 मई से 12 जून तक प्रदेश में चल रहे इस अभियान के तहत 13 विभागों की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाई जा रही है।
पंचायत स्तर पर अभियान, किसान ने साझा किया अनुभव
ग्राम रथ अभियान के तहत जब पंचायत समिति रामगढ़ की ग्राम पंचायत सैंथली में एलईडी युक्त प्रचार रथ पहुंचा, तब किसान बिजेन्द्र ने अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि गोवर्धन जैविक उर्वरक योजना के तहत उन्हें वर्मीकंपोस्ट (केंचुआ खाद) इकाई स्थापित करने के लिए अनुदान मिला।
योजना का लाभ, किसान की आय में बढ़ोतरी
किसान बिजेन्द्र ने बताया कि गोबर और जैविक कचरे से खाद तैयार कर जैविक खेती को बढ़ावा मिला, जिससे मिट्टी की उर्वरता में सुधार हुआ। इसके परिणामस्वरूप उनकी आय में वृद्धि हुई और परिवार के जीवन स्तर में भी सकारात्मक बदलाव आया।
सरकार का आभार, अभियान से बढ़ी जागरूकता
योजना से लाभांवित होने पर किसान बिजेन्द्र ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की किसान हितैषी योजनाएं ग्रामीण क्षेत्र में खुशहाली लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

