More
    Homeराजस्थानअलवरसमाधान शिविर की तैयारी तेज, अलवर में 14 मई को कठूमर से...

    समाधान शिविर की तैयारी तेज, अलवर में 14 मई को कठूमर से शुरुआत

    कठूमर में समाधान शिविर को लेकर तैयारी, योजनाओं के सैचुरेशन पर जोर

    अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने ‘समाधान शिविर’ के तहत 14 मई को कठूमर में आयोजित होने वाले पहले शिविर की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक ली। बैठक में जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए योजनाओं के शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

    जिला कलक्टर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं से सभी पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के उद्देश्य से जिले के प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत 14 मई को कठूमर से होगी।

    उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर से पहले सभी तैयारियां इस प्रकार की जाएं कि शिविर के दिन ही पात्र लाभार्थियों को मौके पर योजनाओं का लाभ दिया जा सके। इसके लिए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन और शिकायतें पहले से एकत्रित कर उनका प्राथमिकता से निस्तारण किया जाए।

    प्रशासन द्वारा आमजन की सुविधा के लिए ऑनलाइन गूगल फॉर्म की व्यवस्था की गई है, जिसके माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी समस्याएं और परिवेदनाएं दर्ज करा सकते हैं। इससे शिविर के दौरान त्वरित समाधान सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी।

    https://docs.google.com/forms/d/1K-EgoBBJfoWUWpKL1kaQDbGi89AwYJ48mWd83q1smWk/viewform?edit_requested=true

    प्रशासन द्वारा समाधान शिविरों का कार्यक्रम भी तय कर दिया गया है।

    • 14 मई – कठूमर
    • 27 मई – थानागाजी
    • 12 जून – रैणी
    • 25 जून – उमरैण
    • 10 जुलाई – लक्ष्मणगढ़
    • 23 जुलाई – गोविंदगढ़
    • 31 जुलाई – राजगढ़
    • 7 अगस्त – रामगढ़
    • 21 अगस्त – मालाखेड़ा

    सभी शिविर संबंधित उपखंड मुख्यालयों पर प्रातः 10 बजे से आयोजित होंगे।

    इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की 11 जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं का शत-प्रतिशत सैचुरेशन सुनिश्चित करना है। साथ ही ई-गवर्नेंस पोर्टलों पर लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण भी प्राथमिकता में शामिल है।

    बैठक में उपखण्ड अधिकारी कठूमर श्याम सुंदर चेतीवाल ने शिविर की तैयारियों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

    बैठक में एडीएम, सहायक कलेक्टर सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने के लिए रणनीति पर चर्चा की गई।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here