कठूमर खाटू श्याम मंदिर कार्यक्रम में यजुर्वेदज्ञ बेटियां भी करेंगी संबोधन
कठूमर। क्षेत्र के धर्म प्रेमियों के लिए गुरुवार शाम विशेष धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। समाज सुधारक आर्य बंधु आज कठूमर पहुंच रहे हैं, जहां उनका प्रवचन कार्यक्रम आयोजित होगा।
यह कार्यक्रम श्री खाटू श्याम मंदिर एवं श्री शनिदेव मंदिर परिसर में आज शाम 8:00 बजे आयोजित किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
कार्यक्रम की विशेषता यह रहेगी कि आर्य बंधु जी के साथ उनकी यजुर्वेद की विदुषी दो बेटियां भी मौजूद रहेंगी, जिन्हें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सम्मानित किया जा चुका है। दोनों बेटियां भी धार्मिक और वैदिक विषयों पर श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगी।
आयोजकों ने समस्त धर्म प्रेमियों से निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रवचन का लाभ लेने की अपील की है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

