More
    Homeराजस्थानअलवरअलवर में उद्यानिकी निवेश को बढ़ावा, उद्यमियों से राज निवेश पोर्टल पर...

    अलवर में उद्यानिकी निवेश को बढ़ावा, उद्यमियों से राज निवेश पोर्टल पर पंजीकरण की अपील

    ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के जरिए उद्यानिकी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर जोर

    अलवर। राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र के समग्र विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट (ग्राम) 2026 का आयोजन 23 से 25 मई तक जेईसीसी सीतापुरा जयपुर में किया जाएगा।

    उद्यान विभाग के उप निदेशक के.एल. मीना ने बताया कि उद्यानिकी क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। इनमें फल एवं सब्जी प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना, सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र निर्माण इकाइयां, ग्रीन हाउस एवं शेडनेट हाउस, कोल्ड स्टोरेज, फल-सब्जियों के परिवहन के लिए सप्लाई चेन तथा सोलर पंप सेट निर्माण इकाइयां शामिल हैं।

    उन्होंने कहा कि इन उद्योगों के माध्यम से उद्यानिकी क्षेत्र को प्रत्येक स्तर पर व्यापक बढ़ावा मिल सकेगा और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे।

    राज निवेश पोर्टल पर कर सकते हैं पंजीकरण

    उप निदेशक ने जिले के सभी उद्यमियों से उद्यानिकी क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर विचार करने और अपनी आर्थिक प्रगति एवं व्यापार विस्तार के लिए ‘राज निवेश पोर्टल’ पर पंजीकरण कराने की अपील की है।

    उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी एवं मार्गदर्शन के लिए कृषि एवं उद्यान विभाग के जिला स्तरीय कार्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।

    निवेश बढ़ाने के लिए चलाया जा रहा अभियान

    विभाग द्वारा उद्यानिकी क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके तहत संभावित निवेशकों और उद्यमियों को चिन्हित कर निवेश संभावनाओं का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर निवेश आकर्षित करने के लिए दिल्ली, बेंगलुरु सहित देश के विभिन्न महानगरों में रोड शो, प्रचार अभियान और निवेशकों के साथ बैठकें आयोजित की गई हैं।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here