प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कच्चे घर से पक्के मकान का सपना हुआ पूरा
अलवर। राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले में संचालित ग्राम रथ अभियान जब ग्राम पंचायत टोडाजयसिंहपुरा पहुंचा, तब वहां प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का प्रेरणादायक प्रभाव देखने को मिला। ग्राम घाटड़ा निवासी सुरजन लाल प्रजापति ने योजना के तहत पक्का आवास मिलने के बाद अपने अनुभव साझा किए।

सुरजन लाल प्रजापति ने बताया कि उनका परिवार कई वर्षों से कच्चे छप्पर वाले घर में निवास कर रहा था। सर्दी, गर्मी और बरसात के मौसम में परिवार को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत उन्हें पहली किश्त के रूप में 15 हजार रुपये, दूसरी किश्त में 45 हजार रुपये तथा तीसरी किश्त में 7-7 हजार रुपये प्राप्त हुए। इसके अतिरिक्त 90 दिन की मजदूरी के रूप में 25 हजार रुपये की सहायता भी मिली, जिससे उनका पक्का आवास बनने का सपना साकार हो गया।
सुरजन लाल ने कहा कि अब उनके परिवार को हर मौसम में सुरक्षित और बेहतर आवास की सुविधा मिल रही है। उन्होंने पक्का मकान बनने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

