More
    Homeराजस्थानअलवरराजगढ़ में खोखे में आग लगाकर तोड़फोड़, एक लाख से अधिक का...

    राजगढ़ में खोखे में आग लगाकर तोड़फोड़, एक लाख से अधिक का नुकसान

    छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर के पास की घटना, पीड़ित ने थाने में कराया मामला दर्ज

    राजगढ़ (अलवर)।
    राजगढ़-माचाडी मार्ग स्थित छाहर्रीन धाम हनुमान मंदिर के पास बीती रात अज्ञात लोगों ने एक खोखे में आग लगा दी और तोड़फोड़ कर दी। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

    खोखे मालिक अमित सैनी ने बताया कि वह रात्रि को अपने साथियों के साथ खोखे पर मौजूद थे, तभी कुछ अज्ञात व्यक्ति वहां आए और उनके साथ मारपीट कर उन्हें वहां से भगा दिया। उन्होंने बताया कि जब वे सुबह करीब साढ़े 4 बजे वापस लौटे, तो देखा कि खोखे में आग लग चुकी थी और सामान बुरी तरह से जला हुआ था। इसके अलावा टीन शेड से बनी उनकी दुकान को भी तोड़ दिया गया।

    पीड़ित के अनुसार, खोखे में लगभग एक लाख रुपये का सामान था जो जलकर राख हो गया। उन्होंने घटना की सूचना तत्काल राजगढ़ पुलिस थाने को दी और मामला दर्ज करवा दिया है।

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here