More
    Homeराजस्थानअलवरसर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 44 जोड़े बने हमसफर, नवविवाहितों को उपहार...

    सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 44 जोड़े बने हमसफर, नवविवाहितों को उपहार और आशीर्वाद प्रदान

    कांग्रेस नेता इमरान खान के जन्मदिन पर हुआ आयोजन, 40 मुस्लिम और 4 हिंदू जोड़ों का विवाह सम्पन्न

    तिजारा।  तिजारा-बिलासपुर रोड स्थित बाग वाली मस्जिद परिसर में रविवार को कांग्रेस नेता इमरान खान के 38वें जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित तीसरे सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 44 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के 40 जोड़ों का निकाह इस्लामिक रीति से करवाया गया, जबकि हिंदू समाज के 4 जोड़ों का विवाह हिंदू वैदिक रीति से अलग स्थान पर सम्पन्न हुआ।


    इस्लामिक रीति से पढ़ाया गया खुतबा, कराए गए निकाह

    मुस्लिम जोड़ों का निकाह कारी सईद अहमद द्वारा कराया गया। इस अवसर पर मस्जिद परिसर में कलमा पाठ, निकाहनामा भरना, गवाह एवं वकील नियुक्ति, तथा तीन बार “कबूल है” की रस्म पूरी कर निकाह संपन्न करवाया गया। परिजनों एवं रिश्तेदारों ने नवदम्पतियों को मुबारकबाद दी और खुशियां साझा कीं।


    व्यवस्थित आयोजन, कन्यादान और उपहारों की भेंट

    आयोजन स्थल पर स्वागत कक्ष, पूछताछ केंद्र, कन्यादान कक्ष के साथ भोजन व पेयजल व्यवस्था की गई थी। सभी नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोगी उपहार भेंट किए गए। आयोजन समिति द्वारा वर-वधू पक्ष के परिजनों के लिए भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी।


    फिजूलखर्ची से बचने का संदेश

    आयोजनकर्ता इमरान खान ने कहा कि इस प्रकार के सामूहिक विवाह सम्मेलन मुस्लिम समाज में बढ़ती फिजूलखर्ची पर रोक लगाने और गरीब परिवारों की बेटियों की शादी में सहायता के उद्देश्य से आयोजित किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यह सामाजिक एकता और इंसानियत का प्रतीक है।


    नेताओं की उपस्थिति, जन्मदिन की बधाई और वृक्षारोपण

    इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, विधायक दीपचंद खेरिया, विधायक ललित यादव, पूर्व विधायक मांगीलाल मीणा, हरियाणा के विधायक अफताफ अहमद, इसराइल खान, पूर्व मंत्री संदीप, जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा, नगर परिषद सभापति झब्बूराम सैनी, शाह समाज महासचिव अजहर शाह, सदर शेर मोहम्मद, हाजी ईसब, संजय यादव, सहरुद्दीन एडवोकेट, फूलसिंह ओला, वीर सिंह गुर्जर, सरजीत मेघवाल, लियाकत खान समेत कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

    सभी नेताओं ने मंच से नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, इमरान खान को जन्मदिवस की बधाई दी और वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here