More
    Homeराजस्थानअलवरसरकार जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल कांग्रेस के खिलाफ नैरेटिव बनाने...

    सरकार जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल कांग्रेस के खिलाफ नैरेटिव बनाने में लगी हुई है- जूली

    भाजपा सरकार पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने लगाए भ्रष्टाचार और एजेंसियों के दुरुपयोग के आरोप

    जयपुर। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि सरकार जनहित के मुद्दों को छोड़कर केवल कांग्रेस के खिलाफ नैरेटिव बनाने में लगी हुई है, जबकि प्रदेश में भ्रष्टाचार और माफिया राज लगातार बढ़ रहा है।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ढाई साल बाद भी कोई ठोस उपलब्धि सामने नहीं आई है। जनता के बीच यह चर्चा है कि सरकार अनुभवहीन साबित हुई है और किसी भी क्षेत्र में अपनी स्पष्ट छाप छोड़ने में विफल रही है। इसी कारण अब विपक्ष के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

    एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

    नेता प्रतिपक्ष ने पूर्व मंत्री महेश जोशी से जुड़े प्रकरण का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस मामले की जांच पहले से ईडी कर रही है, उसी में एसीबी द्वारा तड़के साढ़े चार बजे गिरफ्तारी की कार्रवाई करना यह दर्शाता है कि सरकार की मंशा न्याय नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रतिशोध है।

    उन्होंने कहा कि महेश जोशी जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं और सात महीने जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए हैं, फिर भी अलग-अलग एजेंसियों के जरिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।

    भाजपा शासन में भ्रष्टाचार का आरोप

    टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि प्रदेश में जमीनों की खरीद-फरोख्त के नाम पर बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा हो रहा है और यह सब सत्ता के संरक्षण में संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि झुंझुनूं बाईपास एलाइनमेंट बदलने के मामले में घूसखोरी और बड़ी संख्या में बिना वैध पहचान पत्र के रजिस्ट्रियां होना गंभीर भ्रष्टाचार की ओर संकेत करता है।

    उन्होंने कहा कि राजस्थान में वर्तमान समय में सुशासन नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का तंत्र चल रहा है, जिसमें आमजन के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है।

    बजरी माफिया पर भी साधा निशाना

    प्रदेश की कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भीलवाड़ा में बजरी माफिया का आतंक लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध बजरी से भरे डंपर शहर की सड़कों पर खुलेआम दौड़ रहे हैं, जिससे आमजन की जान खतरे में पड़ रही है।

    उन्होंने कहा कि स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल को भी सार्वजनिक रूप से कहना पड़ा कि बजरी माफिया बेखौफ और खतरनाक हो चुके हैं। इससे स्पष्ट है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था कमजोर पड़ चुकी है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here