More
    Homeराजस्थानअलवरमहिला प्रशिक्षण शिविर 20 मई से शुरू, बाल संस्कार शिविर में भी...

    महिला प्रशिक्षण शिविर 20 मई से शुरू, बाल संस्कार शिविर में भी होंगे पंजीयन

    महिला प्रशिक्षण शिविर और बाल संस्कार शिविर के लिए 18-19 मई को होंगे रजिस्ट्रेशन

    अलवर। भारत विकास परिषद् अलवर एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्रीष्मकालीन महिला प्रशिक्षण शिविर एवं बाल संस्कार शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर 20 मई से 29 मई 2026 तक ओसवाल स्कूल शिक्षण समिति, मोनिया बाबा की प्याऊ के पास, अग्रवाल धर्मशाला के सामने आयोजित होगा।

    शिविर के लिए पंजीयन 18 और 19 मई को शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक ओसवाल स्कूल परिसर में किए जाएंगे।

    भारत विकास परिषद् अलवर शाखा के अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि शिविर की सफलता को लेकर स्वामी विवेकानंद स्मारक पर प्रकल्प प्रमुखों एवं अन्य सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई, जिसमें सभी ने अपने सुझाव साझा किए। उन्होंने कहा कि शिविर का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वावलंबी बनाना है, ताकि वे आत्मसम्मान के साथ जीवन यापन कर सकें।

    बैठक में सचिव अशोक कुमार गुप्ता, शाखा संयोजक महिला सहभागिता शोभा अग्रवाल, प्रकल्प संयोजक महिला शिविर आशा मित्तल, प्रकल्प संयोजक बाल संस्कार शिविर अनुराधा चौहान, सह-संयोजक नीना सोनी, सुनीता बंसल, पूर्व प्रांतीय सचिव अशोक मित्तल, शाखा संयोजक संस्कार राधारमण सोनी एवं हेमेन्द्र अग्रवाल उपस्थित रहे।

    शाखा संयोजक महिला सहभागिता शोभा अग्रवाल ने बताया कि शिविर का संचालन उनके निर्देशन में किया जाएगा। प्रकल्प संयोजक आशा मित्तल ने जानकारी दी कि शिविर में नृत्य (जूनियर एवं महिला वर्ग), कथक नृत्य, मेहंदी, ढोलक, योगासन, कैलीग्राफी, ब्यूटिशियन, सिलाई, ड्राइंग एवं पेंटिंग, कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट तथा जुडो-कराटे जैसी विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

    प्रकल्प संयोजक अनुराधा चौहान ने बताया कि प्रत्येक विधा के लिए पंजीयन शुल्क मात्र 50 रुपये रखा गया है, जबकि कुकिंग प्रशिक्षण के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। प्रत्येक प्रशिक्षणार्थी केवल एक विधा में ही भाग ले सकेगी।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here