More
    Homeराजस्थानअलवरसंध्या चौपाल में पहुंचे विधायक रमेश खिंची, ग्रामीणों को दी योजनाओं की...

    संध्या चौपाल में पहुंचे विधायक रमेश खिंची, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी

    कांकरोली में विकास योजनाओं पर जोर, संध्या चौपाल में जुटे ग्रामीण

    कठूमर। विधानसभा क्षेत्र कठूमर की ग्राम पंचायत कांकरोली में आयोजित संध्या चौपाल कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रमेश खिंची ने शिरकत कर ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

    कार्यक्रम में ग्राम रथों एवं कला जत्था के लोक कलाकारों ने कृषि, पशुपालन सहित 13 विभागों की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी गीत-संगीत और नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंचाई। चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को योजनाओं के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया को सरल भाषा में समझाया गया।

    विधायक रमेश खिंची ने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों का विकास और आमजन को अधिकतम लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के प्रति जागरूक रहकर उनका लाभ उठाने तथा गांव के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

    कार्यक्रम के दौरान जिला प्रभारी जय आहूजा, मंडल अध्यक्ष सियाराम पटेल, सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here