अलवर में सेवा कार्यों को मिला नया नेतृत्व, नरेंद्र जैन बने महामंत्री निर्विरोध
अलवर। श्री चंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति अलवर के चुनाव रविवार को संबल भवन में शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी मधुसूदन शर्मा ने बताया कि समिति की नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव में अशोक जैन अगोनिज को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित किया गया, जबकि नरेंद्र जैन रामगढ़ को महामंत्री चुना गया। इसके अलावा सीताराम शर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, अविनाश माथुर एवं संजय जैन नौगावा को उपाध्यक्ष, कैलाश चंद्र गुप्ता को मंत्री तथा ताराचंद अग्रवाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित किया गया।
समिति की कार्यकारिणी में अशोक मेठी, सरला जैन, अशोक आहूजा, गजेंद्र सिंह निर्वाण और सरिता तोलानी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया। इस अवसर पर समिति के संरक्षक खिल्लीमल जैन और हरीश कालरा भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि श्री चंद्रप्रभु विकलांग कल्याण समिति द्वारा नियमित रूप से दिव्यांगजनों के लिए फिजियोथैरेपी एवं कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण जैसी निशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। समिति लंबे समय से समाजसेवा और दिव्यांगजन कल्याण के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क


