More
    Homeराजस्थानअलवरराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन, युवाओं को किया प्रेरित

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस का आयोजन, युवाओं को किया प्रेरित

    कार्यक्रम में प्रौद्योगिकी दिवस पर तकनीकी शिक्षा और नवाचार का संदेश दिया गया

    कठूमर। मेरा युवा भारत (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर कठूमर स्थित श्री श्याम प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में विशेष जागरूकता एवं प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला युवा अधिकारी नेहा जैदोन के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।

    कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को विज्ञान, नवाचार एवं तकनीकी शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकी कौशल, रोजगार के अवसरों और नवाचार की भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

    वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी ज्ञान युवाओं के भविष्य निर्माण की सबसे बड़ी कुंजी बन चुका है। कार्यक्रम में छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विज्ञान और तकनीक से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं। आयोजन के माध्यम से युवाओं में नई सोच और तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ने का उत्साह देखने को मिला।

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर दीपक बालोत द्वारा विद्यार्थियों के लिए विज्ञान एवं तकनीक आधारित रोचक प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में सौरभ कुमार नामा को प्रथम, हर्ष कुमार मीना को द्वितीय तथा रघुराज सिंह सैनी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। विजेताओं को मेडल एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

    इसके अलावा कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्वयंसेवकों ने संस्थान परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। सभी प्रतिभागियों ने मिलकर ग्राउंड की सफाई कर स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

    कार्यक्रम के सफल आयोजन में अर्चना फाउंडेशन एवं श्री श्याम आईटीआई कॉलेज का विशेष सहयोग रहा। अंत में संस्थापक अशोक कुमार शर्मा, अजीत सिंह गुर्जर, विवेक कुमार शर्मा, वीरेंद्र सैनी, सुल्तान सिंह, हरीश चंद, दौलत राम तथा मजिस्ट्रेट कोर्ट कठूमर से पीएलवी वीरेंद्र कुमार नूंगरवार सहित समस्त स्टाफ ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here