ग्रामीण क्षेत्र के पुरुषों हेतु सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग प्रशिक्षण का आयोजन
अलवर। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से सीसीटीवी इंस्टॉलेशन और सर्विसिंग का 13 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक ग्रामीण पुरुष आवेदन कर सकते हैं।
पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के संस्था निदेशक जे.पी. मीणा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कार्यक्रम मई माह के चौथे सप्ताह से शुरू होगा। प्रशिक्षण संस्थान का कार्यालय सामुदायिक भवन, केशव नगर स्कीम नंबर 13, प्रतापबास अलवर में स्थित है।
उन्होंने बताया कि सीसीटीवी प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के रहने, खाने, चाय एवं नाश्ते की निःशुल्क व्यवस्था की जाएगी। आवेदन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर स्वीकार किए जाएंगे।
प्रशिक्षण में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थी संस्थान कार्यालय में पहुंचकर आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0144-2940830 एवं 9462194801 पर प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है।
प्रशिक्षण के लिए यह रहे पात्रता मानदंड
सीसीटीवी प्रशिक्षण हेतु आवेदनकर्ता की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। साथ ही न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 8वीं पास निर्धारित की गई है।
संस्थान के अनुसार अलवर, खैरथल-तिजारा एवं कोटपुतली-बहरोड़ जिले के ग्रामीण क्षेत्र के स्थायी निवासी आवेदन कर सकते हैं। बीपीएल, मनरेगा, खाद्य सुरक्षा योजना, स्वयं सहायता समूह, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं प्रधानमंत्री अंत्योदय योजना से जुड़े परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1
अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

