More
    Homeराजस्थानभरतपुरभुसावर में पूर्व सांसद का सम्मान समारोह, पंडित रामकिशन का होगा अभिनंदन

    भुसावर में पूर्व सांसद का सम्मान समारोह, पंडित रामकिशन का होगा अभिनंदन

    सर्व समाज की ओर से 17 मई को 101 वर्षीय समाजवादी सांसद नेता का किया जाएगा सम्मान

    भुसावर। कस्बा भुसावर में 17 मई को सर्व समाज की ओर से भरतपुर के पूर्व सांसद एवं समाजवादी विचारक पंडित रामकिशन का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

    101 वर्षीय पूर्व सांसद पंडित रामकिशन
    101 वर्षीय पूर्व सांसद पंडित रामकिशन

    किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने बताया कि 101 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पूर्व सांसद पंडित रामकिशन का विभिन्न राज्यों में स्वागत एवं सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पंडित रामकिशन वर्ष 1962 से 1972 तक वैर विधानसभा क्षेत्र से सोशलिस्ट पार्टी के विधायक रहे हैं। इसके साथ ही वे करीब 14 वर्षों तक भरतपुर जिले के जिला प्रमुख भी रहे।

    उन्होंने कहा कि पंडित रामकिशन का ग्रामीण क्षेत्रों और आमजन से हमेशा सीधा एवं जमीनी जुड़ाव रहा है, जिसके कारण समाज के सभी वर्गों में उनके प्रति विशेष सम्मान है।

    गुर्जर धर्मशाला में होगा आयोजन

    इन्दल सिंह जाट के अनुसार सम्मान समारोह 17 मई को दोपहर 12 बजे से भुसावर कस्बे की राजा मंडी स्थित गुर्जर धर्मशाला में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में कस्बे और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग भाग लेंगे।

    कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों और वर्गों की ओर से भी पंडित रामकिशन का सम्मान किया जाएगा।

    संघर्षमयी जीवन पर होंगे विचार

    समारोह में कई गणमान्य वक्ता पूर्व सांसद एवं समाजवादी नेता पंडित रामकिशन के संघर्षमयी जीवन और सामाजिक योगदान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।

    कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक तैयारियों में जुटे हुए हैं। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।

    मिशनसच न्यूज के लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे व्हाट्सप्प ग्रुप को जॉइन करें।
    https://chat.whatsapp.com/JX13MOGfl1tJUvBmQFDvB1

    अन्य खबरों के लिए देखें मिशनसच नेटवर्क

    https://missionsach.com/category/india

    latest articles

    explore more

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here